विपक्षी पार्टी के नेताओं को परेशान कर रही है सरकारः जयराम
23-Jun-2024 07:31 PM 3423
शिमला, 23 जून (संवाददाता) हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। केवल भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह नकार देने के कारण हताशा में हैं इसलिए वह इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। यह सरकार पूरी तरह से नाकाम हो गई है। लोगों सिर्फ़ परेशान करने के अलावा कोई काम नहीं कर रही है। आज प्रदेश में हर व्यक्ति सरकार से निराश हैं। रोज़गार से लेकर विकास के मामले में यह सरकार पिछली सरकार के कामों को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा पाई है। एक भी युवा को रोज़गार नहीं दे पाई है। यह सरकार सिर्फ़ अपने मित्रों के लिए काम कर रही है। उन्हीं का भला करने में व्यस्त है। यह सरकार सिर्फ़ मित्रों के लिए समर्पित सरकार है जिसका आम आदमी के हितों से कोई लेना देना नहीं है। इस बार के उपचुनाव में भी प्रदेश के लोग इस सरकार को सबक़ सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^