विश्नोई एवं पाराशर ने सांचौर में ईआर प्रोजेक्ट के कायों का किया अवलोकन
26-Jun-2022 09:02 PM 3859
जयपुर, 26 जून (AGENCY) राजस्थान के श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई एवं जन अभाव निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने नर्मदा परियोजना के तहत चल रहे ईआर प्रोजेक्ट के कार्यों का आज अवलोकन कर अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सांचौर उपखण्ड क्षेत्र में नर्मदा परियोजना के तहत पालड़ी सेक्शन पहुंच ईआर प्रोजेक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की प्रगति देखी। श्री विश्नोई ने प्रोजेक्ट की प्रगति देख कार्य को नियत समय पर पूरा करने के निर्देश दिये वहीं श्री पाराशर ने ईआर कलस्टर के कार्य को तय समय पर पूर्ण कर शीघ्र ही आमजन को पेयजल उपलब्ध करवाने की बात कही। इसके बाद दोनों ने सांचौर शहर स्थित निर्माणाधीन स्मृति वन पहुंचकर वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया लेकर आवश्यक निर्देश दिये। इसके बाद दोनों मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए और बताया कि रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा सड़क निर्माण कार्य इस महीने के अंत तक प्रारंभ होने एवं भीनमाल शहर को नर्मदा का पेयजल सितम्बर के अंत तक उपलब्ध हो जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^