ग्वारीघाट में महिला की हत्या का खुलासा: प्यार, धोेखा और बेवफाई ने हत्या कराई
07-Sep-2021 05:45 PM 4936
जबलपुर। प्यार धोखा और बेवफाई में शालिनी जैन की बेरहमी से हत्या की गई थी. हत्या के समय युवती शराब के नशे में बेसुध थी. आरोपी ने कागज पर 'प्यार में धोखा’ और नीचे वीरा लिखकर शव पर चिपका दिया। आरोपी ने उसके सिर पर बार-बार पत्थर पटक कर मौत के घाट उतारा दिया। नफरत ऐसी थी कि हत्या के बाद प्राइवेट पार्ट में मिर्ची तक भर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह खुलासा एएसपी गोपाल प्रसाद खांडेल ने मंगलवार को किया. उन्होंने बताया कि शालिनी जैन (२४) की उम्र से दुगनी उम्र का आरोपी भूपेंन्द्र उर्फ पप्पू गढ़वाल को उससे प्यार कर बैठा था। दोनों के बीच संबंध थे, लेकिन शालिनी के वीरा सहित दूसरे युवकों से भी संबंध थे। वह उनसे बातचीत करती थी। यह महेंद्र को नागवार लगता था। कई बार उसने शालिनी को समझाया भी, लेकिन वह नहीं मानी। आरोपी ने ये किया खुलासा............. ग्वारीघाट टीआई भूमेश्वरी चौहान, एसआई रितु उपाध्याय सहित थाने और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने आरोपी को दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सोमवार शाम ६ बजे वह काम से लौटा तो शालिनी उसके घर में मौजूद थी। शालिनी को शराब पीने की लत थी। उसके लिए महेंद्र ने शराब खरीदी। शराब पी कर शालिनी ने उससे पैसे लिए और साथ में ग्वारीघाट गई। वहां मां सोना बाई विश्वकर्मा को पैसे देकर वह भूपेंद्र के साथ लौट आई। भूपेंद्र खाना बनाने में जुट गया और शालिनी सो गई। १० बजे के लगभग उठी और शराब पीकर फिर सो गई। हत्या के बाद पेपर बांटने निकल गया.............. रात लगभग १२ बजे आरोपी भूपेंद्र ने बार-बार ब्लैकमेल कर पैसे मांगने और शालिनी की बेवफाई से तंग आ चुका था। छुटकारा पाने हत्या का इरादा पहले ही बना लिया था। आरोपी ने एक कागज पर 'प्यार में धोखा’ और नीचे वीरा का नाम लिखकर रख लिया था। उसने वीरा को फंसाने के लिए किया था। शराब के नशे में सोते समय ही शालिनी पर उसने आंगन में रखे पत्थर से ताबड़तोड़ कई वार कर मार डाले। कमरे में फैले खून के बीच में ही आरोपी ने इत्मिनान से बैठकर खाना खाया और फिर तड़के ४ बजे पेपर बांटने मालवीय चौक पहुंच गया। ग्वारीघाट टीआई भूमेश्वरी चौहान के मुताबिक हत्या की सूचना सुबह पौने आठ बजे के लगभग भीमनगर के पास लालकुआं निवासी महेंद्र के भाई राजू गढ़वाल ने थाने में दी थी। महिला की पहचान ग्वारीघाट पुरानी बस्ती में रहने वाली शालिनी जैन (२४) के रूप में होने पर ग्वारीघाट में भीख मांगने वाली उसकी मां मोनाबाई विश्वकर्मा को घटनास्थल पर बुलाया गया था। उसी ने पुलिस को भूपेंद्र उर्फ पप्पू और वीरा पर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया था। हत्या के बाद भूपेंद्र की फरारी ने भी संदेह को पुख्ता कर दिया था। crime..///..womans-murder-exposed-in-gwarighat-love-deceit-and-infidelity-led-to-murder-315907
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^