महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाया सावन उत्सव प्रकृति के प्रति दिया स्नेह का संदेश
12-Aug-2021 03:30 PM 7054
बिलासपुर । आज गांधी चौक स्तिथ प्राचीन ठाकुर देव मंदिर में महिलाओं ने सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम किया गया। जिसमे सभी प्रकार के मनोरंजन खेल रखा गया तथा डांसिंग, गायन, जेम, रंगोली जैसे विभिन्य कार्यक्रम में भाग लिया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। सभी महिलाओं ने प्रकृति की रक्षा का लिया संकल्प। सभी ने एक स्वर में कहा कि प्रकृति हम सबकी सदैव रक्षा करती आई है और हम सभी को मिलकर प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। प्रकृति की रक्षा हम सबकी पहली प्राथमिकता है। इस आयेजन में मुख्य रूप से रामप्यारी विश्वकर्मा, कुंदा बड़े, दीप्ति जेठवा, रजनी सिंह परिहार, सरोज बघेल, लता सिंह ठाकुर, शशि सिंह ठाकुर, लक्ष्मी विश्वकर्मा, मंजू बड़े, उषा नंदनी विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं रही उपस्तिथ। बिलासपुर..///..women-celebrated-sawan-festival-with-joy-and-gave-a-message-of-affection-towards-nature-311174
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^