यादव ने सूरत में सीधी जिले के 5 लोगों की मृत्यु पर शोक जताया
08-Jul-2024 11:48 PM 8356
भोपाल, 08 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के सूरत शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत ढह जाने की दुर्घटना में मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पांच लोगों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. यादव ने ट्वीट किया है कि दु:ख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार मृतकों के परिजन के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^