राजगढ़ में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
08-Jul-2024 08:32 PM 5438
राजगढ़/ब्यावरा 08 जुलाई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में आज एक सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पचोर-सारंगपुर के बीच हाईवे पर सड़क किनारे खड़े कंटेनर से कार की जोर से भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक महिला सुनीता कदम (30), भगवान दगडू पंवार (32) तथा कार चालक हमजी खान (35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दिलावर एवं अनिल पाटिल गंभीर रुप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार कार में सवार मृतक एवं घायल महाराष्ट्र की किसी कंपनी में कार्य करते है। यह लोग लखनऊ में किसी मिटिंग में शामिल होने के बाद अयोध्या दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे में कार में सवार तीनों लोगों ने गंभीर चोट के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में कुल पांच लोग सवार थे। दो लोग घायल हो गए. घायलों को इंदौर भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^