यमन में ग्रेनेड विस्फोट में पांच की मौत
26-May-2022 10:32 PM 1473
दोहा 26 मई (वार्ता/स्पूतनिक) यमन के दक्षिणी शहर अदन के एक मछली बाजार में हुए ग्रेनेड धमाके में पांच लोगों की मौत हो गयी है और 30 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरूवार को स्पूतनिक को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जिस समय बाजार में ग्रेनेड विस्फोट हुआ उस समय वहां बहुत भीड़भाड़ थी। भीड अधिक होने के कारण विस्फोट की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गयी जिसमें एक बच्चा भी शामिल है साथ ही इसमें 30 लोग जख्मी हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^