25-May-2022 08:29 PM
6551
हनोई 25 मई (वार्ता /शिन्हुआ) वियतनाम में बुधवार को कोरोना वायरस के 1,344 नए मामले दर्ज किए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बुधवार को दर्ज किए कोविड-19 के नए मामलों में से 316 मामले राजधानी हनोई में दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तरी विन्ह फुक प्रांत में 94 तथा उत्तरी बेक निन्ह प्रांत में संक्रमण के 90 मामले दर्ज किए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 1, 07, 12,733 लोग इस महामारी से प्रभावित हुए है, जबकि 43,078 लोगों ने इसके कारण जान गंवाई है। वहीं अब तक 94, 14,862 लोगों ने इस महामारी को मात दी है, जो कुल संक्रमण का लगभग 88 प्रतिशत है।...////...