यमुना एवं बेतवा नदी के पुलों से भारी वाहनों का आवागमन रुका
26-Aug-2022 06:50 PM 8783
हमीरपुर, 26 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शुक्रवार को यमुना नदी खतरे के निशान से पांच मीटर व बेतवा नदी चार मीटर ऊपर बह रही है। इसके मद्देनजर दोनों नदियों के पुल से भारी वाहनों के निकलने पर रोक लगा दी गयी है। जिले के बाढ़ प्रभावित करीब 20 गांवों की विद्युत आपूर्ति भी एहतियातन बंद कर दी गयी है। केंद्रीय जल आयोग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संदीप सिंह ने बताया कि बेतवा नदी में माताटीला डैम से एक लाख तीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे नदी का जल स्तर बढ़कर आज देर रात 108 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि बेतवा नदी का खतरे का निशान 104 मीटर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^