झांसी सांसद अनुराग शर्मा चुने गये राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष
26-Aug-2022 07:55 PM 1356
झांसी 26 अगस्त (संवाददाता) झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग शर्मा को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन (सीपीए) में कोषाध्यक्ष चुना गया है। कनाडा के हैलीफैक्स में हुए 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में श्री शर्मा को काेषाध्यक्ष चुना गया है। सीपीए, दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय संसदीय संघ है जिसमें कोषाध्यक्ष चुने गये श्री शर्मा संगठन के दूसरे पदाधिकारी हैं। इनके चयन के साथ कुल भारतीयों की संख्या चार हो गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^