यमुना की सफाई पर शाह ने की बैठक, समग्र दृष्टिकोण अपनाने को कहा
22-May-2025 11:02 PM 3825
नयी दिल्ली 22 मई (संवाददाता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए समग्र दृष्टिकोण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। श्री शाह ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं बल्कि लोगों की आस्था का प्रतीक भी है, इसलिए इसकी स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय को सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक मानक प्रक्रिया बनानी चाहिए जिससे उनकी गुणवत्ता, रख-रखाव और डिस्चार्ज के मानदंड स्थापित किए जाये। उन्होंने कहा कि ये मानक प्रक्रिया अन्य सभी राज्यों के साथ भी साझा की जानी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^