येचुरी ने भारत के 12 हजार साल के इतिहास पर शोध संग्रह का किया विमोचन
09-Oct-2022 11:28 PM 5033
नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर (संवाददाता) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ने भारत के पिछले 12 हजार वर्ष की सभ्यता और इतिहास पर शोधकर्ताओं की रिपोर्ट के एक संग्रह का रविवार को विमोचन किया। श्री येचुरी ने ‘12000 ईयर्स ऑफ इंडिया; रिपोर्ट्स ऑन दी सिविलाइजेशन एवं हिस्ट्रीज ऑफ इंडिया सिन्स होलोसीन’ के विमोचन के बारे में ट्वीटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘ हमारे कुछ अच्छे विद्वानों ने होलोसीन से लेकर अब तक की भारत की समृद्ध और संम्रिश्रित सभ्यता के कई इतिहासों का दस्तावेजीकरण किया है।” माकपा नेता ने लिखा, ‘आज इस परियोजना की घोषणा के साथ जुड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।’ उन्होंने ट्वीटर पोस्ट पर इस संकलन के विमोचन समारोह की फोटो भी लगायी है। होलोसीन के बाद का काल 11700 वर्ष पहले से अब तक का काल खंड है। इसे घरती का नूतन युग भी कहा जाता है। यह रिपोर्ट भाषा रिसर्च एंड पब्लिकेशन सेंटर की पहल पर तैयार की गयी है। रिपोर्ट के समन्वय और सम्पादन का काम जीनएन डे ने किया है और संपादन पत्रकार टोनी जोजेफ तथा सेंटर फार एडवांस स्टडीज ,बेंगलूरू के प्रो रवि किशोर ने किया है। प्रकाशकों ने लिखा है कि यह रिपोर्ट अनुवांषिकी विशेषज्ञों, पुरातत्व के विद्वानों , नृवंशवेत्ताओं , भाषाशास्त्रियों, इतिहासवेत्ताओं और समाजशास्त्रियों के समूह का प्रयास है। उन्होंने इसके प्रकाशन में इसमें प्रोफेसर राजमोहन गांधी, प्रो हान्स हेनरिक, प्रो विनय लाल , सुदेष्णा गुहा और प्रो एंड्रयू ऑलेट जैसे लोगों के योगदान का उल्लेख किया है। श्री येचुरी के इस पोस्ट पर उनके एक फालोअर ने टिप्पणी की , “ वामपंथियों का इतिहास इतिहास की चीज हो गया है।” एक अन्य ने लिखा , “ अतीत की कैद में।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^