योगी को मठाधीश मुख्यमंत्री से उम्मीद करना बेकार: अखिलेश
19-Sep-2024 09:55 PM 4977
लखनऊ 19 सितंबर (संवाददाता) मठाधीश की तुलना माफिया से करने के बयान पर सफाई देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वह संतों साधुओं का सम्मान करते हैं मगर वह श्री योगी आदित्यनाथ को मठाधीश मुख्यमंत्री कहने से पीछे नहीं हटेंगे। श्री यादव ने गुरुवार को यहां पत्रकारों से कहा “ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मठाधीश मुख्यमंत्री हैं। सन्यासी क्रोध नहीं करता है मगर जबसे भाजपा लोकसभा चुनाव हारी है तबसे उनका संतुलन कुछ गड़बड़ा गया है। उनके बयान कुछ अलग तरह के आ रहे हैं। वे ध्यान हटाने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। एक मठाधीश मुख्यमंत्री से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^