योगी ने मिल्कीपुर में भाजपा को दिया जीत का मंत्र
19-Sep-2024 09:52 PM 3996
अयोध्या, 19 सितम्बर (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के अपने एक दिवसीय संक्षिप्त दौरे में जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधकारियों के साथ बैठक की और उन्हे मिल्कीपुर उपचुनाव सीट जीतने का मंत्र दिया। योगी ने कहा “ हमें चुनाव बूथ पर लड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्र दिया है कि बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे। हमें हर बूथ पर जीत दर्ज करनी है। पदाधिकारी बूथों की कटेगरी निर्धारित कर लें। ए कैटेगरी के बूथ पर बड़ी जीत दर्ज करनी है। बी कैटेगरी के बूथों को ए कैटेगरी तथा सी कैटेगरी के बूथों को बी कैटेगरी में लाना है। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस (25 सितंबर) पर पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बूथों पर जाएं और स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से चल रही प्रदेश, अयोध्या व मिल्कीपुर में चल रहीं विकास योजनाओं के बारे में अवगत कराएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^