योगी ने चंदौली को दी 743 करोड़ की 78 परियोजनाओं की सौगात
09-Mar-2024 07:41 PM 6377
चंदौली09 मार्च (संवाददाता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के चंदौली में शनिवार को 743 करोड़ रूपए की 78 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनपदवासियों को सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण भी किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगभग 743 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनपद वासियों को बधाई दी और कहा कि चंदौली जिला एक कृषि उत्पादक जनपद है, जहां के किसानों ने अपने दम पर देश दुनिया में जिले की पहचान के साथ.साथ प्रदेश की एक खास पहचान बनाई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^