भाजपा ने अगर खोल दिये दरवाजे तो विपक्षी दल में मात्र मुखिया ही आयेंगे नजर: जयवीर सिंह
09-Mar-2024 07:37 PM 3456
मैनपुरी,09 मार्च (संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने आज दावा किया कि इस बार मैनपुरी लोकसभा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्ज़ा होगा। भाजपा ने अभी खिड़की ही खोली है,दरवाजा नहीं ।अगर दरवाजा खोल दिया तो पूरा विपक्ष भाजपा में ही होगा सिर्फ विरोधी पार्टी में मुखिया ही बचेंगे। प्रदेश सरकार के पर्यटन व सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह आज मैनपुरी में जनशिकायतें सुनने के बाद प्रेस से वार्ता करते हुए कहा कि विपक्ष ने जो आरोप भाजपा पर लगाए हैं,वह सब निराधार है। ईडी हो या सीबीआई हो ,सब अपना काम कर रही हैं,किसी के प्रति राजनेतिक प्रतिद्वंदिता से कार्य नहीं हो रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^