योगी ने गोरखपुर को दी 233.20 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात
15-Oct-2023 07:34 PM 2656
गोरखपुर 15 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को गोरखपुर महानगर को 233.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और इस दौरान उनके समक्ष नगर निगम तथा एनटीपीसी के मध्य कूड़े से चारकोल बनाने के प्लांट की स्थापना के लिए एमओयू भी हुआ। मुख्यमंत्री ने नगर निगम परिसर में आयोजित रविवार को नगर निगम की 303 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण समारोह एवं एमओयू आदान प्रदान समारोह में कहा कि नगरीय विकास आज की आवश्यकता है कि भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए नगरीय विकास की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इससे लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ तो मिलेगा हीए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावना भी बढ़ेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^