योगी ने गोरखपुर में लगाया जनता दरबार
29-Aug-2022 09:39 PM 1524
गोरखपुर 29 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगे जनता दरबार में 150 से अधिक फरियादियों की समस्यायें सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। श्री योगी पूजा-अर्चना के बाद फरियादियों के बीच पहुंचे और वहां तड़के से मौजूद 150 से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने फरियादियों को समस्या समाधान का आश्वासन दिया और साथ ही इस बावत अधिकारियों को निर्देश भी देते रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^