यूट्यूबर अजीत भारती की गिरफ्तारी की कोशिश कर्नाटक सरकार की तानाशाही: भाजपा
20-Jun-2024 08:38 PM 6801
बेंगलुरु, 20 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने गुरुवार को प्रमुख हिंदूवादी कार्यकर्ता एवं यूट्यूबर अजीत भारती की गिरफ्तारी के हालिया प्रयास के लिए राज्य की सिद्दारमैया सरकार की तीखी आलोचना की। श्री येदियुरप्पा ने इस कदम को 'तानाशाही' वाला कदम कहा जिसका उद्देश्य असहमति का मुंह बंद कराना और विपक्षी आवाजों को दबाना है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास ने भाजपा में आक्रोश उत्पन्न कर दिया है, जिसने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था के महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करने के बदले राजनीतिक विरोधियों को लक्षित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^