बिग बॉस में जाने का युवक का टूटा सपना, रेप के आरोप में पहुंचा जेल
17-Aug-2021 04:49 PM 1847
झांसी । बिग बॉस में जाकर अपना सुनहरा भ‎विष्य बनाने वाला एक युवक सलाकों के पीछे पहुंच गया। युवक पर एक लड़की ने दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। इस बात की युवक को भनक तक नहीं लगी और पु‎लिस ने उसकी लॉकेशन ट्रेस कर उसे ‎गिरफ्तार कर ‎लिया। दरअसल, युवक टीवी शो बिग बॉस के लिए ऑडिशन देने जा रहा था। ऑडिशन के लिए युवक के पास मुम्बई से बुलावा भी आ गया, लेकिन यहां उसकी किस्मत ने झटका दे दिया। जानकारी के मुता‎बिक, सीपरी बाजार के दीनदयाल नगर निवासी युवक हिमांशु को गाने का शौक है। एक-दो साल से वह मुम्बई में रहकर काम कर रहा था। दो साल पहले आगरा की युवती से उसकी फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गई थी। युवती ने झांसी आकर उससे मुलाकात भी की थी। दोनों के बीच सम्बंध बन गए। युवती से किसी बात को लेकर धीरे धीरे रिश्ते खराब हुए तो उसने हिमांशु पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। हिमांशु को इसका पता नहीं चला। वह अपने काम में व्यस्त रहा। इसी बीच सीपरी बाजार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु ने बताया कि उसकी इच्छा बिग बॉस शो में जाने की थी। ऑडिशन के लिए अपॉइंटमेंट भी मिल गया था। उसे रात को ही मुंबई जाना था, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। उसने खुद को निर्दोष बताया है। फिलहाल इस बाबत एसएसपी का कहना है कि गिरफ्तार युवक की महिला मित्र ने आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया है। ‎फिलहाल पु‎लिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। Crime..///..young-mans-dream-of-going-to-big-boss-reached-jail-for-rape-312079
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^