युद्ध में अब तक 1,300 यूक्रेनी सैनिक मारे गए :ज़ेलेंस्की
12-Mar-2022 10:31 PM 5888
मास्को 12 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को अनुमान जताया कि रूस के साथ दो सप्ताह से अधिक की लड़ाई के दौरान उनके देश ने लगभग 1,300 सैनिकों को खो दिया है। श्री जेलेंस्की ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,“हमारे पक्ष ने लगभग 1,300 सैन्य कर्मियों को खो दिया है। उनका देश लड़ना नहीं चाहता था और इसे कागज पर उतारने पर जोर देगा।” उन्होंने एक विदेशी प्रेस पूल से कहा,“इस युद्ध के समाप्त होने के बाद हमें अब और नहीं लड़ना है। इसे गंभीर देशों, हमारे पड़ोसियों द्वारा प्रलेखित किया जाना चाहिए। इस दस्तावेज़ में हमारे देश के लिए सभी सुरक्षा गारंटी शामिल होनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^