आदित्य ठाकरे ने व्यूइंग डेक का उद्घाटन किया
09-Feb-2022 10:11 PM 4213
मुंबई,09 फरवरी (AGENCY) महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को समुद्री लहरों का आनंद लेने के लिए दादर के चैत्यभूमि में ‘व्यूइंग डेक’ का बुधवार को उद्घाटन किया। श्री ठाकरे ने कहा कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कई तरह के कदम उठाये हैं। इसी कड़ी में अब दादर की चैत्य भूमि से सटे अरब सागर के किनारे बने ‘व्यूइंग डेक’ से समुद्र की लहरों का आनंद लिया जा सकेगा विशेष कर बारिश के मौसम में जब समुद्र की लहरें कई मीटर ऊपर उठती हैं। इस स्थान पर पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल बन गया है। बृहन्नमुंबई नगर पालिका ने इसे तीन करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। ‘व्यूइंग डेक’ 1500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है यह 16 फुट ऊंचा है। यहां से समुद्र की लहरों को साफ देखा जा सकता है। एक बार में इस स्थान पर 40 लोग खड़े हो सकते हैं। पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि दादर के चैत्यभूमि के पास स्थित इस ‘व्यूइंग डेक’ को हम ‘माता रमाबाई आंबेडकर मेमोरियल व्यूइंग डेक’ नाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे मुंबई की सुंदरता में चार चांद तो लगेगा ही, यह स्थल सैलानियों के आकर्षण का केन्द्र भी होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^