भाजपा 45 सालों में दो से 400 की तरफ बढ़ रही है: सीमा द्विवेदी
06-Apr-2024 06:25 PM 1674
जौनपुर, 06 अप्रैल (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता पार्टी के विघटन के बाद भाजपा बनी, जनसंघ का दूसरा रूप भाजपा है और इन 45 सालों में भाजपा दो से 400 की तरफ बढ़ रही है। यहां भाजपा का आज 45 वां स्थापना दिवस सभी बूथों पर मनाया गया, इसी क्रम मे भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित की गई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई। राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन भाजपा को देश की जनता का प्रचंड बहुमत मिलेगा, लेकिन नरेंद्र मोदी नाम ने ये सब कर दिखाया, भाजपा की न केवल देश मे स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनी बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई। जौनपुर लोकसभा में पार्टी के प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाद पार्टी के सफर को अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया जिसके बाद लालकृष्ण आडवाणी की बुलंद आवाज ने पार्टी को मजबूती दी शुरुआत में पार्टी की छवि हिंदुत्ववादी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन बाद में बंगारू लक्ष्मण को पार्टी की कमान सौंप कर दलित वर्ग पर भी बड़ी छाप छोड़ी, इस बीच 6 दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस की खबर ने देश की जनता को चौंका दिया और कांग्रेस के साथ अब भाजपा भी जनता को विकल्प नजर आने लगी और आज जब राम मंदिर बन गया तो आज भाजपा 400 सीट के नारा के साथ आज तीसरी बार मोदीजी की सरकार बनने जा रही है। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने नीति से कभी समझौता नहीं करती है अटल आडवाणी की जोड़ी के समय दो से शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज मोदी शाह की जोड़ी के साथ 400 पार की तरफ बढ़ रही है इस पार्टी पर देश की हर नागरिक को भरोसा है और यही भरोसा हमें इस बार भी चुनाव में जीत दिलाने के लिए काम आएगा। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा की बात कहने वाले भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी आज दुनिया में भले ही नहीं है, लेकिन उनकी मेहनत से खड़ी हुई पार्टी दुनियाभर में सिरमौर बनी हुई है। बीजेपी इस बार मिशन 400 पार लक्ष्य लेकर चल रही है। कार्यक्रम का संचालन सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता अमित श्रीवास्तव सुनील तिवारी सुधाकर उपाध्याय संदीप सरोज अवधेश यादव उमाशंकर सिंह रामसूरत मौर्य सुनील यादव संजय सिंह ओमप्रकाश सिंह विपिन द्विवेदी प्रभात श्रीवास्तव रवीश पाण्डेय राम सिंह मौर्य आमोद सिंह रोहन सिंह शिद्दार्थ राय हरसू पाठक सरस गौड़ परविंदर चौहान जसविंदर सिंह प्रबुद्ध दुबे अजीत प्रजापति आशीष सिंह आशु नरेंद्र उपाध्याय रागिनी सिंह विनीत शुक्ला विमला श्रीवास्तव राखी सिंह अंजू कुशवाहा मेराज हैदर सुरेश धुरिया अजय सरोज इंद्रसेन सिंह घनश्याम यादव सुशांत चौबे अवनीश यादव जीतेन्द्र मिश्रा दिलीप शर्मा अजय मिश्र शनि शुक्ला भूपेश सिंह नरेंद्र विश्वकर्मा बलवीर गौड़ सुरेंद्र मिश्र वंश बहादुर पाल महेन्द्र बिंद शनि सिन्ह भोला सिन्ह आदि उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^