भाजपा अगर सही में दलितों पिछड़ों, अल्पसंख्यकों का विकास चाहती है तो पूरे देश में जातिगत जनगणना कराये: प्रदीप यादव
20-Jun-2024 07:00 PM 8892
रांची,20 जून (संवाददाता) झारखंड कैबिनेट द्वारा जातिगत जनगणना के लिए प्रस्ताव को मंजूरी मिलना उन सभी वर्गों के विकास के लिए दरवाजे खोल देगा जिन्हें उनके भागीदारी के हिसाब से हिस्सेदारी नहीं मिली है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता प्रदीप यादव ने आज यहां कांग्रेस भवन रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रस्ताव पारित होने पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन कैबिनेट के सदस्यों सहित कांग्रेस एवं गठबंधन में शामिल सभी दलों को धन्यवाद दिया। उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी धन्यवाद दिया कि राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया और आज हम इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमारे प्रभारी गुलाम अहमद मिर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर लगातार इसे लेकर सरकार से बात कर रहे थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^