बिहार में कांग्रेस मृतप्राय, कोई यात्रा प्राण नहीं फूंक सकती : सुशील
13-Nov-2022 08:25 PM 3627
पटना 13 नवम्बर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि बिहार में 30 साल से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बैसाखी पर चलने की अभ्यस्त कांग्रेस अब इतनी हताश और मृतप्राय है कि कोई यात्रा उसमें प्राण नहीं फूंक सकती। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि बिहार में 30 साल से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की बैसाखी पर चलने की अभ्यस्त कांग्रेस अब इतनी हताश और मृतप्राय है कि कोई यात्रा उसमें प्राण नहीं फूंक सकती। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी ऐसी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं, जिसमें "भारत तेरे टुकड़े होंगे.." का नारा लगाने वाले सक्रिय हैं। भारत पहले से जुड़ा हुआ और एकजुट है, जबकि कांग्रेस ही अक्सर टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़ी दिखी। श्री मोदी ने कहा कि श्री गांधी की यात्रा का राजनीतिक असर यही है कि जिस तेलंगाना से वे गुजरे वहां के एक उपचुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल और गुजरात जैसे चुनावी राज्यों में श्री गांधी की यात्रा नहीं हुई। भाजपा सांसद ने कहा कि श्री गांधी ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)-शासित केरल से यात्रा शुरू की और मात्र 20 सांसद देने वाले इस प्रदेश में 19 दिन बिताए जबकि 80 सांसद भेजने वाले उत्तर प्रदेश के लिए सिर्फ पांच दिन रखे गए हैं और 40 सांसद देने वाले बिहार के लिए तो श्री गांधी के पास समय नहीं है। यहां पार्टी की तीसरी कतार के नेता यात्रा की रस्मअदायगी करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा केवल फोटो खिंचवाने का इवेंट भर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^