हिंगोली में भारत जोड़ो यात्रा ने लिया एक दिन का अवकाश
13-Nov-2022 11:33 PM 7758
हिंगोली 13 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' ने रविवार को महाराष्ट्र में हिंगोली जिला के कलामनुरी शहर में अवकास लिया। भारत जोड़ो यात्रा ने महाराष्ट्र के नांदेड़ और हिंगोली में छह दिवसीय पदयात्रा पूरी करने के बाद एक दिन का अवकाश लिया। पार्टी सूत्रों ने यहां बताया कि यहां से यात्रा सोमवार (14 नवंबर) को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के वाशिम जिला के लिए रवाना होगी। महाराष्ट्र में यात्रा के छठे दिन शनिवार की रात कलामनुरी में बैठक को संबोधित करते हुए, श्री गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भारत को विभाजित नहीं किया जा सकता है और नफरत फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने मेगा परियोजनाओं को महाराष्ट्र से चुनावी राज्य गुजरात में स्थानांतरित करने को लेकर राज्य और केंद्र सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि फसल बीमा कंपनियों ने (प्रधानमंत्री) श्री नरेंद्र मोदी के शासन में किसानों को लूटा है। उल्लेखनीय है कि श्री राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से अपनी 'पदयात्रा' शुरू की और अब तक 66 दिनों में छह राज्यों के 28 जिलों में पद यात्रा कर चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^