एफआईआर दर्ज होने से कोई भी दोषी नहीं हो जाता-डोटासरा
09-May-2022 10:21 PM 3837
जयपुर 09 मई (AGENCY) राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने राज्य के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी पर दुष्कर्म के दर्ज मामले में कहा है कि केवल एफआईआर दर्ज होने से कोई भी दोषी नहीं हो जाता है। श्री डोटासरा आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से यह बात कही। उन्होंने कहा कि मंत्री का बेटा हो या मेरा बेटा, जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच अधिकारी जांच करेगा और जांच के बाद वह जो भी नतीजा आयेगा, उसके आधार पर कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की तरह नहीं है जो अपने नेताओं का बचाव करें।उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मंत्री के बेटे को ग़लत तथ्य पेश करके ज़मानत ले ली लेकिन बाद में न्यायालय ने उसे वापस जेल भेज दिया। उसके बावजूद भाजपा ने तो न तो मंत्री पर कार्रवाई की और न ही उसके बेटे पर कार्रवाई की और नहीं इस बारे में कोई बयान दिया। उल्लेखनीय है कि एक युवती ने श्री महेश जोशी के पुत्र रोहित जोशी के खिलाफ उसके साथ दुष्कर्म करने का दिल्ली के सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^