गोवा में तीन और मंत्री पद की शपथ लेंगे
08-Apr-2022 08:12 PM 4782
पणजी 08 अप्रैल (AGENCY) गोवा सरकार में तीन और मंत्री शनिवार को शपथ ले सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने यूनीवार्ता से कहा कि शपथ लेने मंत्रियों में पूर्व उपमुख्यमंत्री और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक सुदीन धवलीकर शामिल होंगे। इससे पहले गत 28 मार्च को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ आठ मंत्रियों ने पद की शपथ ली थी। श्री सावंत ने सोमवार को सप्ताहांत में कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए थे। उल्लेखनीय है कि 40 सदस्यों वाले गोवा विधानसभा में भाजपा के 20 विधायक हैं। इसके अलावा उसे तीन निर्दलीय विधायकों और एमजीपी के दो विधायकों का समर्थन हासिल है। सूत्रों के मुताबिक एमजीपी के विधायक को मंत्री पद मिल सकता है, जबकि कैबिनेट में रिक्त पड़े दो पद निर्दलीय विधायकों को दिए जा सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^