जूही सिंह बनीं समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष
16-Aug-2021 10:05 PM 6538
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की प्रवक्ता जूही सिंह को समाजवादी महिला सभा की अध्यक्ष नियुक्त किया है। जूही सिंह विभिन्न खबरिया चैनलों पर डिबेट के दौरान पार्टी का पक्ष रखती हैं। लखनऊ निवासी जूही सिंह के साथ ही राष्ट्रीय महिला मोर्चा में एक उपाध्यक्ष को भी नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश की के बालाघाट की वंदना यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। समाजवादी पार्टी में महिला मोर्चा के महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद करीब चार वर्ष से खाली था। पार्टी ने महिला मोर्चा को चार वर्ष से भंग कर रखा था। अब जूही सिंह तथा वंदना यादव के रूप में तैनाती के बाद इनकी सक्रियता भी बढ़ेगी। समाजवादी पार्टी ने इनकी नियुक्ति करने के साथ ही निर्देश दिया है कि पार्टी के संविधान के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शीघ्र गठन कर अनुमोदन प्राप्त कर लें। Juhi Singh..///..juhi-singh-became-the-national-president-of-samajwadi-mahila-sabha-311968
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^