किसान प्राकृतिक खेती का अध्ययन करें: अमित शाह
13-Mar-2022 10:55 PM 5272
तापी, 13 मार्च (AGENCY) दक्षिण गुजरात के तापी जिले में सुमुल डेयरी के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्य के किसानों से अपील की है कि सभी प्राकृतिक खेती का अध्ययन करें, इसे जानें, इसे स्वीकार करें और इससे अपने खेतों में खेती करें। श्री शाह ने कहा कि सुमुल ने 11 जिलो में कुपोषण समाप्त करने की एक लड़ाई शुरु की है। मैं सुमुल के चेरमेन और बोर्ड ओफ डॉयरेक्टर्स को बहुत बहुत अभिनंदन दे रहा हुं। इस लड़ाई में सहकारिता की भावना से लड़ी जा रही है। लगभग 20,000 आंगनबाड़ी के अंदर छोटे बच्चों, छोटी बच्चियों को कुपोषण से मुक्त कर के आपने सहकारी भावना का ज्वलंत उदाहरण पेश किया है। सहकारिता आंदोलन, आत्मनिर्भर खेती, आत्मनिर्भर गांव और आत्मनिर्भर राज्य एवं आत्मनिर्भर भारत- यह मंत्र को लेकर चल रहे है। उन्होंने कहा कि श्री मोदी जी ने प्राकृतिक खेती पर ध्यान रखा है। रासायनिक फर्टिलाइजर के उपयोग से हमारी धरती माता की उसकी पूर्ववत क्षमता, उसकी फलद्रुपता कम होती जा रही है। केंचुए जो की कुदरती खाद देते है, वह केंचुए नाम शेष हो गए हैं। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी ने मोदी साहब के कहने पर प्राकृतिक खेती का अभियान शुरू किया। हमारे मुख्यमंत्री यहां उपस्थित है, उन्होंने देशी गाय पालनेवाले किसानों को 900 रूपए की सहायता देने की शुरुआत भी की है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से रसायन मुक्त भूमि में तो सुधार होगा ही, व्यक्ति का स्वास्थ्य भी सुधरने वाला है। कैंसर, बीपी, डायाबिटीज जैसी महामारी से मुक्ति मिलेगी। इतनी बडी संख्या में भाईयों और बहनों उपस्थित हैं, तब मैं निश्चित रुप से कहुंगा की प्राकृतिक खेती हमारा सब का लक्ष्य होना चाहिए, कुदरती खेती करने वाले किसानो की आय बढें, उसकी जिम्मेवारी भी सहकार मंत्रालय और मोदी साहब की केन्द्र सरकार और गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार निभाती है। ओर्गेनिक खेती करने वाले किसानों के उत्पाद को अच्छी कीमत मिले, उसके लिए अमुल के तत्वाधान में एक सिस्टम बनाने की शुरुआत हो चुकी है। वैसे ते बहुत सारे किसान संगठन है लेकिन मार्केटिंग के लिए उसकी विश्वसनियता, उसकी वैज्ञानिक जांच, उसकी गुणवत्ता, उसका सर्टिफिकेशन, विश्व के बाजार में हमारे माल को अच्छी कीमत में बेचना- यह सब अगर करना हो, तो उसका एक पूरा वैज्ञानिक ढांचा-चेन बनानी पड़े और इसके लिए अमूल आगे आया है। एक साल के अंदर यह ढांचा तैयार कर सकेंगे और उसके माध्यम से प्राकृतिक खेती करने वाले सभी किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिले वह सुनिश्चित होगा केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज मुझे इस कार्यक्रम में पद्मश्री प्राप्त करने वाली रमीलाबेन को सम्मानित करने का अवसर मिला है। मैं रमीलाबेन राय सिंह भाई को शुभकामनाएं देता हूं। इस अवसर पर आदर्श पशुपालक संजयभाई ईश्वरभाई गामित को आदर्श महिला पशुपालक मीनाबेन प्रवीणभाई गामित को भी सम्मानित किया गया। बीज दान के लिए वैज्ञानिक रूप से काम कर रहे दीपकभाई, छगनभाई को भी सम्मानित किया। श्री शाह ने कहा कि दोस्तों यह एक मिसाल है कि इंसान चाहे कहीं भी हो, लेकिन अगर नियत मजबूत हो तो उसे सबसे बड़ा काम करने से कोई नहीं रोक सकता। आज उन सभी ने ऐसा काम करके बहुत बड़ा योगदान दिया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पूरे देश का ध्यान आकर्षित करती है। मैं अपने दिल की गहराइयों से उन सभी को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^