लोग भाजपा से असंतुष्ट, आम आदमी पार्टी से उम्मीद:मनीष सिसोदिया
07-Jun-2022 07:24 PM 5352
शिमला,07 जून (AGENCY) दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में लोग भाजपा से असंतुष्ट हैं और आम आदमी पार्टी (आप) से उम्मीद लगाये बैठे हैं। श्री सिसोदिया ने कहा कि आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा और आज हर गॉव,पंचायत और विधानसभा क्षेत्र में आप कार्यकर्ता बने हैं। लोग कांग्रेस के साथ भी नहीं जाना चाहते, लोग अब आप से उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्होंने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कहा कि लोग दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तरह हिमाचल प्रदेश में भी सरकार चाहते हैं। आप पार्टी विधानसभा चुनावों में जुट गई है। भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए श्री सिसोदिया ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टी के अकर्मण्य लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करने वाली पार्टी बन गयी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर श्री सिसोदिया ने कहा कि केंद्र उनके नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के जबरदस्ती मामलों को निकाल रही है। श्री जैन पर यह मामला पुराना है, जो अभी तक साबित नहीं कर पाए है। श्री जैन पर ईडी की कार्रवाई सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की गई है। अगर किसी कार्यकर्ता को अपने तोता-मैना से फंसाने के काम भाजपा करेगी तो सहन नहीं किया जायेगा, जो भाजपा की विफलता पर बोलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करवाते हैं, जो बर्दाश्त नहीं होगा। पंजाब में कानून-व्यवस्था और खालिस्तान पर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री सिसोदिया ने कहा की पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के हत्यारों की धरपकड़ तेज कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और बाकी अभी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर भी कार्रवाई की जा रही है। अकाली और कांग्रेस सरकारों के दौरान खालिस्तान पंजाब में नारेबाजी और दूसरे हथकंडे अपनाता रहा है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी इस पर सख्ती से पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का गठबंधन आम लोगों के साथ है। फेस जनता बनाती है, कोई बड़ा चेहरा नहीं। जनता जिसे मौका देगी, वह बड़ा चेहरा बनेगा। उन्होंने पंजाब में दंगा भड़काने और अपराध रोकने के लिए आप सरकार ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की और आगे भी इसी तरह काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे मुख्यमंत्री के सहारे भाजपा मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हम पर्यटन से रोजगार दिलाएंगे। शिक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति ताकत बन सकती है लेकिन यहां शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार कर रखा है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निकम्मे मुख्यमंत्री हैं। श्री अनुराग ठाकुर यदि मुख्यमंत्री बनते तो वह श्री जयराम ठाकुर से भी अधिक असफल होते। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य की स्थिति खस्ताहाल है। भाजपा कांग्रेस दोनों ने राज्य के साथ धोखा किया है। इस अवसर पर सांसद डॉ सन्दीप पाठक ने कहा पंजाब और दिल्ली की तरह ही हिमाचल प्रदेश में मजबूत संगठन का निर्माण किया जा रहा है। राज्य में 3615 पंचायत, 18000 गॉव हैं और हर गॉव में कमेटियां बना दी है जिसके बाद बूथ और फिर विधानसभा लेवल तक। अभी विधानसभा लेवल तक 400 पदाधिकारी आज बनाए गए हैं, शेष जल्द घोषित होंगे। उन्होंने कहा कि हर दिन वोट शेयर बढ़ रहा है और उम्मीद है कि कुछ ही समय में भाजपा को मजबूत तरीके से चुनौती देकर आम आदमी की सरकार बनेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^