निर्दलीय विधायक प्रकाश राणा, होशियार सिंह भाजपा में शामिल
08-Jun-2022 08:05 PM 6713
शिमला, 08 जून (AGENCY) हिमाचल प्रदेश में दो निर्दलीय विधायक आज सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गये। ये विधायक कांगड़ा जिले के देहरा से होशियार सिंह और जोगिंदर नगर से प्रकाश राणा हैं। इन्होंने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप तथा अन्य नेता उपस्थित थे। इन नेताओं के अलावा अन्य नेता जसवंत ठाकुर, राकेश जामवाल और 20 अन्य भी पार्टी में शामिल हुए। श्री कश्यप ने कहा कि दोनों नेता लंबे समय से विधानसभा में पार्टी का समर्थन कर रहे थे। अब उन्होंने आधिकारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ले ली है। आने वाले समय में और भी अनेता बड़े नेता पार्टी में आएंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि सरकार को गत लगभग चार सालों में इन विधायकों का सहयोग मिला है। पार्टी में सभी नेताओं से मशविरा कर इन विधायकों को पार्टी में लेने का फैसला लिया गया है। यह कदम आने वाले समय में पार्टी और सरकार को मजबूत बनाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनावी मोड में है और राजनीतिक माहौल इसके पक्ष में है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^