मध्य प्रदेश में दिन में कड़ाके की ठंड रही
20-Dec-2021 10:23 PM 7855
पुणे, 20 दिसंबर (AGENCY) मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में बहुत ठंड रही जबकि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में सर्दी रही। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान सामान्य 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर, राजस्थान के कुछ स्थानों पर, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, विदर्भ, छत्तीसगढ़,सौराष्ट्र, कच्छ, तेलंगाना और ओडिशा में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। गुजरात, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम में कई स्थानों पर, आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर,असम, मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में चुरू और सीकर (राजस्थान) में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत घना तथा पंजाब में कहीं-कहीं मध्यम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और मणिपुर में हल्का कोहरा सोमवार सुबह 08़ 30 बजे छाया रहा। बहराइच में 50 मीटर, अमृतसर और लुधियाना में 200 मीटर, मंडी, पंतनगर, दिल्ली (सफदरजंग) और इंफाल में 500 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति रही। पिछले 24 घंटे के दौरान लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े । अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण,गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^