मध्य प्रदेश ने गुजरात को 28-0 से दी करारी मात
24-Oct-2021 08:06 PM 7775
झांसी 24 अक्टूबर (AGENCY) उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में चल रहीं 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के चौथे दिन रविवार को हॉकी मध्य प्रदेश की टीम ने गुजरात की टीम को बुरी तरह से छकाते हुए 28-0 से शानदार जीत हासिल की। मध्यप्रदेश की लड़कियों ने मैच में शुरूआत से ही दबदबा बना लिया और यह दबाव उन्होंने आखिरी समय तक कम नहीं होने दिया। लगातार पड़ते गोलों से गुजरात की टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गयी और एक भी गोल नहीं कर पायी। गुजरात की टीम ने रक्षात्मक खेल का काफी प्रदर्शन किया लेकिन मध्यप्रदेश की लड़कियों के ऊंचे मनोबल और दमदार खेल के आगे उनकी एक भी नहीं चली और गुजरात की टीम 28 गोल खाकर बुरी तरह से हार गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^