पंजाब पुलिस ने रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 1-0 से हराया
23-Oct-2021 08:20 PM 8875
जालंधर, 23 अक्टूबर (AGENCY) पंजाब पुलिस ने आज शाम यहां कटोच एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 38वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला को 1-0 से हराकर तीन अंक अर्जित किए। इससे पहले एवीएसएम वीएसएम सी बंसी पोनप्पा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पूल बी के पहले मैच में पंजाब पुलिस जालंधर और रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अच्छा खेल दिखाया। मैच का पहला क्वार्टर गोल रहित रहा। इस क्वार्टर में पंजाब पुलिस और रेल कोच फैक्ट्री ने एक-एक पेनल्टी कार्नर बर्बाद किया। दूसरे क्वार्टर के 27वें मिनट में ओलंपियन रमनदीप सिंह ने पंजाब पुलिस के लिए सिमरनजीत सिंह के पास से फील्ड गोल (1-0) किया। उसके बाद रेलमेन ने लगातार दो पेनल्टी कार्नर गंवाए। हाफ टाइम तक पुलिस 1-0 से आगे चल रही थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^