महाराष्ट्र में कार के पेड़ से टकराने से चार की मौत, पांच घायल
02-Jan-2022 11:27 PM 1354
नागपुर 02 जनवरी (AGENCY) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कटोल के समीप मजदूरों को ले जा रही एक कार के पेड़ से टकराने से चार लोगों की मौत हो गयी और पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार सुबह उस समय हुई जब नागपुर में कटोल के पास इसापुर-घुबादमेट गांव में चालक के कार से नियंत्रण खोने से वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान मनीषा कमलेश सलाम (38), मंजूषा प्रेमदास उइके (40), कलाताई गंगांधर परतेती (50) और मंजुला वसंत धुर्वे (50) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^