मणिपुर में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
01-Jul-2022 11:14 PM 7280
इंफाल, 01 जुलाई (AGENCY) मणिपुर के नोनी जिले में शुक्रवार को 12 और शव के बरामद होने से भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। सूत्रों के अनुसार, शवों में 15 प्रादेशिक सेना के जवान और पांच नागरिकों की पहचान हुई है तथा 43 अन्य के लापता होने की सूचना है। मणिपुर पुलिस, सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा टुपुल में हुए भूस्खलन स्थान पर तलाश अभियान जारी है। 29 और 30 जून को हुए भूस्खलन में प्रादेशिक सेना का एक शिविर बह गया था। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दूसरे दिन भी बचाव अभियान का निरीक्षण किया और राहत कार्य में शामिल सभी लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस मामले में चिंता करते हुए एनडीआरएफ जवानों को सहायता के लिए भेजने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जताई की लापता लोग अगले दो तीन दिन में मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि इससे लगभग 81 लोग प्रभावित हुए और 18 लोंगो को बचाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^