मसीह ने भाजपा की सदस्यता अभियान को फर्जी करार दिया
27-Mar-2022 11:56 PM 7329
अजमेर 27 मार्च (AGENCY) राजस्थान में कांग्रेस के सदस्यता अभियान के अजमेर प्रभारी मुमताज मसीह ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को फर्जी करार दिया है। अपने अजमेर दौरे के दूसरे दिन पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक के बाद पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में मसीह ने कहा कि भाजपा के आंकड़े फर्जी है। भाजपा मिस कॉल पर सदस्यता देकर आमजन को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी होने का दावा फर्जी व बेमानी है। कांग्रेस का एक शताब्दी से अधिक समय का गौरवमयी इतिहास रहा है और कांग्रेस ही सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनैतिक पार्टी है। श्री मसीह ने भाजपा के मिस कॉल दो, सदस्य बनो अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि आज किसी भी व्यक्ति के मोबाइल से मिस कॉल देने से वह भाजपा का मेंबर बन सकता है जबकि कांग्रेस में डिजिटल अथवा मैनुअल सदस्यता के लिए वोटर आईडी नंबर तथा उसका विवरण अंकित होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव गांव, ढाणी ढाणी जाकर सदस्य बनाने का काम कर रहा है और कांग्रेस की रीति नीतियों कोआमजन तक पहुंचा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^