नालागढ़ की जनता भाजपा के साथ, कांग्रेस ने केवल झूठे वायदे किये : ठाकुर
20-Jun-2024 07:32 PM 8809
सोलन/नालागढ़, 20 जून (संवाददाता) पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा की नालागढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है, कांग्रेस ने केवल झूठ वायदे किये और एक भी वायदा पूरा नहीं किया। श्री ठाकुर ने कहा कि जहां जयराम सरकार के समय हिमाचल प्रदेश की जनता को 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती थी, वह भी वापस ले ली। वर्तमान समय में महिलाओं की लंबी-लंबी लाइन कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगी है जहां वह एक लाख की मांग कर रही हैं, पर वह पैसे उनके खाते में खटाखट नहीं आए उल्टा महिलाएं खटाखट दरवाजे खटखटा रही है। हिमाचल को सौगात केवल भाजपा ने दी, अगर प्रदेश में औद्योगिक पैकेज आया तो वह भाजपा की देन है, कांग्रेस ने तो केवल इसको बंद करने का काम किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^