नीतीश ने मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर जताया शोक
10-May-2022 07:57 PM 2628
पटना 10 मई (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री कुमार ने मंगलवार को अपने शोक संदेश में कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर संतूर वादक पंडित शिव कुमार शर्मा के निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुयी है। संतूर वादन को उन्होंने पूरे विश्व में पहचान दिलाई। वे कलाकारों के लिये प्रेरणास्रोत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^