निवेशकों की पहली पंसद बन चुका है उत्तर प्रदेश: योगी
03-Sep-2022 09:30 PM 2970
बिजनौर, 03 सितंबर (संवाददाता) पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पांच साल पहले दंगों के लिये पहचाना जाने वाले यूपी आज बेहतर कानून व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं के चलते निवेशकों की पहली पसंद बन चुका है। बिजनौर में 267 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुये श्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के अंदर कानून व्यवस्था की एक नई मिसाल बन गया है। कभी यह प्रदेश दंगाें के लिए जाना जाता था। इससे विकास बाधित होता था और कोई प्रदेश में आना नहीं चाहता था, लेकिन अब प्रदेश में कोई दंगा नहीं होता। प्रदेश में आज निवेश के लिए निवेशक आ रहे हैं, रोजगार का सृजन हो रहा है, जो उत्तर प्रदेश के बदलते स्वरूप काे दर्शाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^