सरकारी स्कूलों को पूंजीपतियों को देने की योजना बना रही है योगी सरकार: अखिलेश
02-Sep-2022 10:13 PM 3576
लखनऊ 02 सितंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार 11 हजार प्राथमिक विद्यालयों को पीपीपी मॉडल पर अपने चहेते पूंजीपतियों को देने की योजना बना रही है। श्री यादव ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि मिशन कायाकल्प के नाम पर करोड़ों रूपए फूंकने के बाद भी योगी सरकार के कार्यकाल में सरकारी स्कूलों के हालात में कोई सुधार नहीं हुआ है। तमाम स्कूल जर्जर भवनों में चल रहें हैं। शिक्षकों के तमाम पद खाली है। सरकार परिषदीय स्कूलों में बच्चों के हित में कोई भी व्यवस्था करने में नाकाम रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^