सत्तापक्ष के इशारे पर राज्य में हो रही लोकतंत्र की हत्या :दीपक प्रकाश
27-Feb-2022 11:27 PM 5915
रांची, 27 फरवरी (AGENCY)झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से भाजपा विधायकदल के नेता बाबूलाल मरांडी को दो वर्ष बीत जाने के बाद भी नेता प्रतिपक्ष नही बनाये जाने पर प्रदेश भाजपा ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आज पार्टी कार्यालय में भाजपा विधायकदल एवम सांसद गण की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी सहित सांसद एवम विधायकगण उपस्थिति थे। बैठक में राज्य विधानसभा में श्री मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नही बनाये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक के बाद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिसमे सांसद एवम विधायकगण शामिल थे ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की एवम ज्ञापन सौंपा। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 2वर्ष बीत जाने के बाद भी भाजपा विधायकदल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष नही बनाया जाना लोकतंत्र की हत्या है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^