यूजर्स सावधान! यह ऐप चुपके से खत्म कर रहा आपके फोन की बैटरी
03-Oct-2021 12:28 PM 3342
मुंबई |एप्पल ने कुछ हफ्तों पहले अपने डिवाइसेस के लिए नया iOS 15 अपडेट जारी कर दिया है। नए ओएस अपडेट में फोकस मोड और लाइव टेक्स्ट समेत कई नए फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, आईओएस 15 में एक ऐप परेशानी कर रहा है। कई यूजर्स ने दावा किया है कि Spotify ऐप औसत से ज्यादा तेज बैटरी खत्म कर रहा है। कुछ यूजर्स ने तो यह आकंड़े भी दिखाई कि इस ऐप के जरिए फोन की 32% बैटरी खत्म हो गई। फिलहाल ऐप डिवेलपर्स इस समस्या को सुलझाने पर काम कर रहे हैं। यूजर्स को क्या करना होगा? जब तक ऐप डेवलपर्स सॉल्यूशन तलाश रहे हैं, तब तक यूजर्स को यह ऐप डिलीट करके फिर से इंस्टॉल करने की सलाह दी जा रही है। यूजर्स Spotify ऐप के लिए बैकग्राउंड रिफ्रेश को बंद कर सकते हैं। इसके लिए आपको आईफोन की Settings, फिर General और फिर Background App Refresh में जाना होगा और Spotify ऐप के लिए टॉगल बंद करना होगा। यूजर्स को यह भी सलाह दी गई है कि वे ऐप स्टोर पर लेटेस्ट अपडेट की जांच करते रहें। phone's battery..///..users-beware-this-app-is-secretly-draining-your-phones-battery-321171
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^