योगी सरकार में सबसे ज्यादा इनकाउंटर ब्राह्मणों के हुये: मिश्रा
22-Feb-2022 10:13 PM 1568
बाराबंकी 22 फरवरी (AGENCY) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ब्राह्मण विरोधी बताते हुये कहा कि सबसे ज्यादा ब्राह्मणों का इनकाउंटर भाजपा सरकार में हुआ है। मिश्रा ने एक चुनावी सभा में कहा कि ब्राह्मणों का पतन भाजपा सरकार में हुआ है। भाजपा वाले ब्राह्मणों का मुखौटा लगाए हुए हैं जबकि सबसे ज्यादा एनकाउंटर योगी सरकार में ब्राह्मणों के हुए हैं। उन्होंने जनता से कहा “ आपको याद होगा कि सबसे ज्यादा ब्राह्मणों को योगी सरकार ने मार दिया है और अब लोगों के बीच में आकर पांच साल से सरकार चलाने का और मौका मांग रहे हैं।” उन्होने कहा “ आप लोग याद रहना अगर इस बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो आने वाले पांच सालों में आप एनकाउंटर की गिनती करना भूल जाएंगे। भाजपा के नेता दलित की झोपड़ी के अंदर खाना खाते हैं तो यह हमारे सभी लोग जानते हैं कि किस तरह जाते हैं पांच सितारा होटल का खाना झोपड़ी में पहुंचाया जाता है।” उन्होंने कहा कि दलित और ब्राह्मण चट्टान की तरह बहन मायावती के साथ खड़े हैं और बसपा की सरकार बनाने के लिये कमर कस चुके हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^